शुक्रवार, 6 अगस्त 2010

1 सितंबर 2010

1 सितंबर: शीतला सप्तमी, ठंडरी का पूजन और बसौडा, वदी थधिडी (सिन्धी), कालाष्टमी व्रत, श्रीकृष्णावतार जयंती व्रत (स्मार्तो की जन्माष्टमी), आद्या काली जयंती, संत ज्ञानेश्वर जयंती, मोहरात्रि, शहादत-ए-हजरत अली (मुस.), गुरु ग्रन्थसाहिब प्रथम प्रकाश उत्सव (नानकशाही कैलेण्डर)
2 सितंबर: श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी व्रत (वैष्णवों का), श्रीकृष्ण-जन्मोत्सव (ब्रज), गोकुलाष्टमी, गोविंदा-मटकीफोड (महाराष्ट्र)
3 सितंबर: नन्दोत्सव-दधि कांदौं (ब्रज), गोगा नवमी
4 सितंबर: अजा (जया) एकादशी व्रत (स्मार्तो का), जैन पर्युषण पर्व प्रारंभ (चतुर्थी पक्ष), अक्षयनिधि व्रत (जैन)
5 सितंबर: अजा एकादशी व्रत (वैष्णव का), जैन पर्युषण पर्व प्रारंभ (पंचमी पक्ष), शिक्षक दिवस, मदर टेरेसा स्मृति दिवस, बछ बारस (गौ-बछडा)
6 सितंबर: सोम-प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि व्रत, कलियुगादि तिथि, श्रीमहाकाल की शाही सवारी (उज्जयिनी), कैलास यात्रा 2 दिन
7 सितंबर: अघोर चतुर्दशी, पूर्व रात्रि में शब-ए-कद्र (मुस.), अहिल्याबाई स्मृति दिवस, पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत.जैन)
8 सितंबर: स्नान-दान-श्राद्ध की अमावस्या, कुशोत्पाटनी (कुशग्रहणी) अमावस, पिठौरी अमावस, सती-पूजा (मारवाड), लोहार्गल-यात्रा, वृषभोत्सव (पोला), गोटमार मेला (म.प्र.), विश्व साक्षरता दिवस
9 सितंबर: नक्त व्रत पूर्ण, चन्द्र-दर्शन की आंशिक संभावना, मौनव्रत प्रारंभ, रुद्र व्रत, वैधृति महापात दिन 3.11 से सायं 7.09 तक, मेघमाला व्रत प्रारंभ (जैन), महावीर जन्म वांचन (श्वेत. जैन)
10 सितंबर: नवीन चन्द्र-दर्शन, ईद का चांद, बाबा रामदेवपीर जयंती 625 वीं, सामवेदी श्रावणी, हरितालिका तीज एवं वाराहावतार जयंती (आधुनिक दृश्यगणितानुसार), त्रिलोक तीज (दिग.जैन), तेलाघर (श्वेत. जैन)
11 सितंबर: हरितालिका तीज एवं वाराहावतार जयंती (प्राचीन सूर्य सिद्धान्तानुसार), सिद्धिविनायक चतुर्थी व्रत, श्रीगणेशोत्सव प्रारंभ, आज चन्द्र-दर्शन निषिद्ध है, पत्थर चौथ, चौठ चन्द्र (मिथिलांचल), सौभाग्य चतुर्थी (बंगाल), पर्युषण पर्व पूर्ण-जैन संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष), ईद-उल-फितर
12 सितंबर: ऋषि पंचमी-मध्याह्न में सप्तर्षि पूजन, गर्ग एवं अंगिरा ऋषि जयंती, आकाश पंचमी (जैन), पर्युषण पर्व पूर्ण-जैन संवत्सरी (पंचमी पक्ष), 12 से 16 सितम्बर पुष्पांजलि व्रत तथा 12 से 22 सितंबर दशलक्षण व्रत (दिग.जैन), मूल सूत्र वांचन (श्वेत.जैन)
13 सितंबर: बलदेव छठ (ब्रज), श्रीबलराम जयंती महोत्सव, सूर्यषष्ठी व्रत, लोलार्क षष्ठी (काशी), स्कन्द (कुमार) षष्ठी व्रत, चंदन षष्ठी (जैन)
14 सितंबर: मुक्ताभरण सप्तमी व्रत, संतान सप्तमी व्रत, ललिता सप्तमी (बंगाल, उडीसा), निर्दोष-शील सप्तमी (दिग.जैन), अवधूत भगवान राम जयंती (काशी), राष्ट्रभाषा हिंदी दिवस, अनुराधा में ज्येष्ठागौरी का आवाहन
15 सितंबर: श्रीदुर्गाष्टमी व्रत, श्रीअन्नपूर्णाष्टमी व्रत, श्रीराधाष्टमी व्रतोत्सव, राधारानी-जन्मोत्सव (बरसाना), स्वामी हरिदास जयंती (वृन्दावन), 16 दिन का महालक्ष्मी व्रत एवं लक्ष्मीकुण्ड-स्नान प्रारंभ (काशी), ज्येष्ठा में ज्येष्ठागौरी का पूजन, नि:शल्य अष्टमी (दिग.जैन), दुबडी आठें (श्वेत.जैन)
16 सितंबर: नन्दा नवमी, अदुख नवमी, श्रीचन्द्र जयंती, तल नवमी (बंगाल, उडीसा), श्रीमद्भागवत जयंती, कन्या-संक्रान्ति शेष रात्रि 5.29 बजे, पुण्यकाल आगामी दिन, मूल में ज्येष्ठागौरी का विसर्जन
17 सितंबर: विश्वकर्मा-पूजन, कन्या-संक्रान्ति का पुण्यकाल मध्याह्न 11.53 बजे, संकल्प में प्रयोजनीय शरद् ऋतु प्रारंभ, दशावतार दशमी व्रत, तेजा दशमी, मेला रामदेव जी, सुगंध-धूप दशमी (दिग.जैन), अनन्त व्रत प्रारंभ (दिग.जैन)
18 सितंबर: पद्मा एकादशी, जलझूलनी एकादशी, धर्मा-कर्मा एकादशी, डोल ग्यारस
19 सितंबर: पद्मा एकादशी व्रत (निम्बार्क वैष्णव), श्रवण-द्वादशी व्रत, वामनावतार जयंती, महारविवार व्रत, इन्द्रपूजा प्रारंभ (मिथिलांचल), भुवनेश्वरी महाविद्या जयंती
20 सितंबर: श्यामबाबा द्वादशी, सोम-प्रदोष व्रत
21 सितंबर: गोत्रिरात्र प्रारंभ, वितस्ता त्रयोदशी, मटकीफोड लीला (बरसाना), रत्नत्रय व्रत 3 दिन
22 सितंबर: अनन्तचतुर्दशी, पूर्णिमा व्रत, श्रीसत्यनारायण पूजा-कथा, पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत.जैन), व्यतिपात महापात दिन 12.20 से सायं 5.41 तक
23 सितंबर: स्नान-दान की पूर्णिमा, उमा-महेश्वर व्रत, लोकपाल-पूजन, महालया प्रारंभ, पूर्णिमा का श्राद्ध, सन्यासियों का चातुर्मास पूर्ण, सूर्य सायन तुला में प्रात: 8.40 बजे, शरद् सम्पात्, सूर्य दक्षिण गोल में, महाविषुव दिवस, षोडशकारण व्रत पूर्ण एवं क्षमावाणी (दिग.जैन)
24 सितंबर: आश्विन में दूध त्यागें, पितृपक्ष प्रारंभ, प्रतिपदा (1) का श्राद्ध

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें