शुक्रवार, 6 अगस्त 2010

1 अक्टूबर 2010

1 अक्टूबर: अष्टमी (8) का श्राद्ध, कालाष्टमी, गया-मध्याष्टमी, जीवित्पुत्रिका व्रत (जीउतिया), अष्टका श्राद्ध, रक्तदान दिवस।
2 अक्टूबर: नवमी (9) का श्राद्ध, मातृनवमी-सुहागिनों का श्राद्ध, महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जयंती, अहिंसा दिवस।
3 अक्टूबर: दशमी (10) का श्राद्ध।
4 अक्टूबर: एकादशी (11) का श्राद्ध, दिन 2.09 बजे के बाद द्वादशी (12) का श्राद्ध, वैष्णव-संन्यासी का श्राद्ध, इंदिरा एकादशी व्रत।
5 अक्टूबर: रेंटिया बारस, त्रयोदशी (13) का श्राद्ध, मघा-श्राद्ध, भौम-प्रदोष व्रत (ऋणमोचन हेतु), गजच्छाया योग प्रात: 10.57 से दिन 1.18 तक, वैधृति महापात दिन में 11.26 से 3.27 तक।
6 अक्टूबर: चतुर्दशी (14) का श्राद्ध, दुर्मरण श्राद्ध- शस्त्र, विष, अग्नि, जल, दुर्घटना से मृत का श्राद्ध, मासिक शिवरात्रि व्रत।
7 अक्टूबर: स्नान-दान-श्राद्ध की अमावस्या, पितृविसर्जनी अमावस, पूर्णिमा, चतुर्दशी, अमावस्या सहित सब तिथियों का श्राद्ध, अज्ञात मरणतिथिवालों का श्राद्ध, महालया समाप्त, मेला-गयाजी, पिण्डारा, पिहोवा, कुरुक्षेत्र एवं गढगंगा, गजच्छाया योग प्रात: 7.43 से सूर्यास्त तक, पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत.जैन)।
8 अक्टूबर: शारदीय नवरात्र प्रारंभ, कलश (घट) स्थापना मध्याह्नकालीन अभिजित् मुहू‌र्त्त में शुभ, नाती द्वारा नाना-नानी का श्राद्ध, महाराज अग्रसेन जयंती, वायुसेना दिवस, अवतार मेहेरबाबा जयंती, भगवती दोल पर आई।
9 अक्टूबर: नवीन चन्द्र-दर्शन, रेमन्त-पूजन (मिथिलांचल), श्रीगुरु रामदास जयंती, कांशीराम जयंती।
10 अक्टूबर: सिन्दूर तृतीया।
11 अक्टूबर: वरदविनायक चतुर्थी व्रत, रथोत्सव चतुर्थी, माना चतुर्थी (बंगाल, उडीसा), जयप्रकाश नारायण जयंती।
12 अक्टूबर: उपांग ललिता पंचमी व्रत, महालक्ष्मी-पूजन, डॉ. राममनोहर लोहिया स्मृति दिवस, स्कन्द (कुमार) षष्ठी व्रत, दक्षिणामुखी संकटमोचन श्रीहनुमान दर्शन-पूजन।
13 अक्टूबर: शारदीय दुर्गापूजा की बिल्वाभिमंत्रण षष्ठी, तपषष्ठी (उडीसा), गजगौरी व्रत, मूल में सरस्वती (देवी) का आवाहन।
14 अक्टूबर: बंगाली दुर्गापूजा प्रारंभ, श्रीदुर्गा-महासप्तमी व्रत, पत्रिका-प्रवेश, महानिशा-पूजा, पूर्वाषाढ में सरस्वती (देवी) का पूजन, भद्रकाली पूजा।
15 अक्टूबर: श्रीदुर्गा-महाष्टमी व्रत, श्रीअन्नपूर्णाष्टमी व्रत एवं परिक्रमा (काशी), उत्तराषाढ में सरस्वती (देवी) के निमित्त बलिदान, नवपद ओली प्रारंभ (श्वेत.जैन)।
16 अक्टूबर: श्रीदुर्गा-महानवमी व्रत, त्रिशूलनी पूजा (मिथिलांचल), एकवीरा पूजा, श्रवण में सरस्वती (देवी) का विसर्जन, नवमी का हवन सायं 5.59 से पूर्व करें, सांईबाबा महोत्सव प्रारंभ (शिरडी), विश्व खाद्य दिवस।
17 अक्टूबर: विजयादशमी (दशहरा), शमी एवं अपराजिता पूजा, नीलकण्ठ-दर्शन शुभ, आयुध (शस्त्र) पूजन, सीमोल्लंघन, खत्री दिवस, बौद्धावतार दशमी, सांईबाबा समाधि दिवस, श्रीमहाकाल-सवारी (उज्जयिनी), माधवाचार्य जयंती, तुला-संक्रान्ति सायं 5.27 बजे, पुण्यकाल दिन 11.03 से सायं 5.27 तक।
18 अक्टूबर: पापांकुशा एकादशी व्रत, भरत-मिलाप।
19 अक्टूबर: पद्मनाभ द्वादशी, श्यामबाबा द्वादशी।
20 अक्टूबर: प्रदोष व्रत।
21 अक्टूबर: वाराह चतुर्दशी, शाकंभरीदेवी मेला (देवबन), आजाद हिन्द फौज स्थापना दिवस, कर्म निर्जर व्रत (जैन)।
22 अक्टूबर: शरद पूर्णिमा व्रतोत्सव, कोजागरी-लक्ष्मी पूजा, महारास पूर्णिमा (ब्रज), श्रीसत्यनारायण पूजा-कथा, श्रीबांकेबिहारी द्वारा मोर-मुकुट और कटि-काछनी तथा वंशी धारण करना (वृंदावन), लक्ष्मी एवं इन्द्र पूजन, महर्षि वाल्मीकि जयंती, पीर मत्स्येन्द्रनाथ उत्सव (उज्जयिनी), अग्र महाकुम्भ (अग्रोहा), पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत.जैन)।
23 अक्टूबर: स्नान-दान की 'अश्विनी' नक्षत्रयुता आश्विनी पूर्णिमा, कार्तिक स्नान-नियम तथा आकाश दीप-दान प्रारंभ, सूर्य सायन वृश्चिक में सायं 6.05 बजे, सौर हेमन्त ऋतु प्रारंभ।
24 अक्टूबर: पवित्र कार्तिक (दामोदर) मास प्रारंभ, तुलसीदल से श्रीहरि का पूजन, अशून्य शयन व्रत।
26 अक्टूबर: संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, करवाचौथ व्रतोत्सव, अंगारकी चतुर्थी, कृष्णपिंगाक्ष चतुर्थी, गणेशशंकर विद्यार्थी जयंती, रोहिणी व्रत (दिग.जैन)।
27 अक्टूबर: दशरथ चतुर्थी।
30 अक्टूबर: कालाष्टमी व्रत, अहोई अष्टमी, अ‌र्द्धरात्रि में श्रीराधाकुण्ड-स्नान (मथुरा), बहुला अष्टमी, दाम्पत्याष्टमी, कराष्टमी (महाराष्ट्र), वैधृति महापात देर रात 1.28 से।
31 अक्टूबर: सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती, वैधृति महापात प्रात: 6.25 तक।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें