शुक्रवार, 6 अगस्त 2010

2 नवंबर 2010

2 नवंबर: रमा (रम्भा) एकादशी व्रत
3 नवंबर: गोवत्स द्वादशी (गौ-बछडा), गोत्रिरात्र प्रारंभ, धनत्रयोदशी (धनतेरस), धंवंतरि जयंती, कामेश्वरी जयंती, यमपंचक शुरू, प्रदोष व्रत
4 नवंबर: मासिक शिवरात्रि व्रत, नरकहरा चतुर्दशी, काली चतुर्दशी, रूप चतुर्दशी, श्रीहनुमान जयंती (अयोध्या), धूमावती जयंती।
5 नवंबर: दीपावली महोत्सव, श्रीगणेश-लक्ष्मी-कुबेर का पूजन, कमला महाविद्या जयंती, काली (श्यामा) पूजा, सुखरात्रि-जागरण, पितृश्राद्ध की अमावस, महावीर स्वामी निर्वाणोत्सव (जैन), गौर-केदार व्रत, स्वामी रामतीर्थ जन्म एवं पुण्यतिथि, दयानंद स्मृति दिवस।
6 नवंबर: स्नान-दान की अमावस्या, अन्नकूट महोत्सव, गोव‌र्द्धन-पूजन, बलि-पूजन, सायं गो-क्रीडा, गो-संवर्धन सप्ताह प्रारंभ।
7 नवंबर: नवीन चन्द्र-दर्शन, भ्रातृ द्वितीया (यम द्वितीया), भैय्यादूज, चित्रगुप्त एवं विश्वकर्मा-पूजन, महावीर निर्वाण सम्वत् 2537 प्रारंभ (जैन), नेपाली सम्वत् 1131 प्रारंभ, यमपंचक समाप्त, आचार्य श्रीतुलसी जन्मदिवस
8 नवंबर: भैय्यादूज (मिथिलांचल), चित्रगुप्त-दवात पूजा, श्रीमहाकाल की सवारी (उज्जयिनी), बग्वाली (उत्तरांचल), हज सफर शुरू।
9 नवंबर: अंगारकी वरदविनायक चतुर्थी व्रत, दूर्वा गणपति व्रत
10 नवंबर: सूर्यषष्ठी व्रत प्रारंभ, छठ पूजा शुरू- नहाय खाय (बिहार, झारखण्ड), सौभाग्य-लाभ पंचमी, पाण्डव पंचमी।
11 नवंबर: छठ पूजा का द्वितीय दिवस-खरना, स्कन्द (कुमार) षष्ठी व्रत, व्यतिपात महापात देर रात 2.47 से, दृश्यगणितानुसार सूर्य (प्रतिहार) षष्ठी व्रत।
12 नवंबर: सूर्यषष्ठी व्रत, छठ पूजा, डाला छठ (काशी), सूर्यास्त के समय सूर्य को प्रथम अ‌र्घ्य-दान, व्यतिपात महापात प्रात: 9.11 तक।
13 नवंबर: प्रात: सूर्य को द्वितीय अ‌र्घ्य-दान, छठ व्रत का पारण, जगद्धात्री पूजा 3 दिन (बंगाल), सामा-पूजा शुरू (मिथिलांचल), संत जलाराम बप्पा जयंती, चौमासी अट्ठाई प्रारंभ (जैन)।
14 नवंबर: गोपाष्टमी, गोपाल अष्टमी (जम्मू-कश्मीर), श्रीदुर्गाष्टमी व्रत, श्रीअन्नपूर्णाष्टमी व्रत, नेहरू जयंती, बाल दिवस।
15 नवंबर: अक्षयनवमी व्रत, आंवला नवमी, जुगलजोडी़ परिक्रमा (मथुरा-वृंदावन), सत्ययुगादि तिथि, कूष्माण्ड नवमी, जगद्धात्री पूजा पूर्ण (बंगाल), अनला नवमी (उडीसा), श्रीहंस भगवान एवं सनकादि जयंती, सर्वेश्वर प्रभु का प्राकट्योत्सव (निम्बार्क), वेद-संस्थापना महोत्सव, अयोध्या-परिक्रमा, विष्णुत्रिरात्र प्रारंभ, श्रीमहाकाल की सवारी (उज्जयिनी), बिरसा मुण्डा जयंती।
16 नवंबर: आशा दशमी, कंस-वध लीला (मथुरा), वृश्चिक-संक्रान्ति सायं 5.18 बजे, पुण्यकाल प्रात: 10.54 से सूर्यास्त तक।
17 नवंबर: श्रीहरि-प्रबोधिनी एकादशी व्रत, देवोत्थान उत्सव, ईखरस-प्राशन, विष्णुत्रिरात्र पूर्ण, तुलसी-विवाहोत्सव प्रारंभ, भीष्मपंचक प्रारंभ, संत नामदेव जयंती, सोनपुर मेला शुरू (बिहार), लाला लाजपतराय बलिदान दिवस, कालीदास जयंती।
18 नवंबर: दामोदर द्वादशी, श्यामबाबा द्वादशी, गरुड द्वादशी (उडीसा), मेला खाटूयाम (राज.), तुलसी विवाह, मत्स्य द्वादशी
19 नवंबर: प्रदोष व्रत, श्रीराधावल्लभ-पाटोत्सव (वृन्दावन), वैकुण्ठ चतुर्दशी व्रत, निशीथकाल में महाविष्णु-पूजा, रात्रि के अंतिम प्रहर में अरुणोदय के समय मणिकर्णिका स्नान (काशी), हरि-हर मिलन (उज्जयिनी), रानी लक्ष्मीबाई जयंती एवं इंदिरा गांधी जन्मदिवस, स्वामी अखण्डानंद स्मृति दिवस।
20 नवंबर: वैकुण्ठ चतुर्दशी, श्रीकाशीविश्वनाथ-प्रतिष्ठा दिवस (वाराणसी), सिद्धवट यात्रा (उज्जयिनी), नर्मदेश्वर को तुलसी-समर्पण।
21 नवंबर: स्नान-दान-व्रत की कार्तिक पूर्णिमा, देव-दीपावली (वाराणसी), निम्बार्क जयंती 5106 वीं, श्रीसत्यनारायण पूजा-कथा, श्रीगुरु नानक जयंती, सामा-विसर्जन (मिथिलांचल)।
22 नवंबर: कात्यायनी पूजा प्रारंभ, सूर्य सायन धनु में दिन 3.45 बजे।
23 नवंबर: सत्यसाईबाबा जन्मदिवस, अशून्य शयन व्रत, रोहिणी व्रत
24 नवंबर: सौभाग्यसुंदरी व्रत, गुरु तेगबहादुर शहीदी (नानकशाही)।
25 नवंबर: संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, गजानन चतुर्थी व्रत, वैधृति महापात दिन 11.21 से सायं 7.21 तक।
26 नवंबर: वीड पंचमी-श्रीमनसादेवी शयन एवं श्रीविषहरा पूजा (मिथिलांचल), अन्नपूर्णा माता का 16 दिवसीय व्रत प्रारंभ (काशी)।
28 नवंबर: श्रीकालभैरवाष्टमी व्रत, श्रीकालभैरव दर्शन-पूजन (काशी, उज्जयिनी), भैरवनाथ जयंती, भानु-सप्तमी पर्व दिन 3.07 तक (सूर्यग्रहणतुल्य)।
29 नवंबर: प्रथमाष्टमी (उडीसा), आताल-पाताल सवारी (उज्जयिनी), श्रीमहाकाल-सवारी (उज्जयिनी)
30 नवंबर: अनलानवमी (उडीसा)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें